Message from Registrar

Dr. Dinesh Sharma

संदेश

यह हर्ष का विषय है कि होम्योपैथी कौंसिल, हरियाणा अपनी विभागीय वेबसाइट का प्रमोचन कर रहा है। इससे चिकित्सकों एवं मरीजों को होम्योपैथी विभाग के विषय में सरलता से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। यह पद्घति मरीजों के उपचार का सरल माध्यम हैं, जिसका असर मरीजों पर सीधा देखा जा सकता है। होम्योपैथी के क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों को इस पद्घति की स्वीकार्यता के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्घतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश में एलोपैथी के साथ-साथ, आयुर्वेद, योग व होम्योपैथी सहित अन्य विधाओं को विकसित करने के लिए अनेक कदम उठाएं हैं। आयुष मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से होम्योपैथी सहित आयुष की विभिन्न पद्घतियों के विकास हेतु कुरुक्षेत्र में विश्व का पहला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।

इसके साथ ही महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार द्वारा भी पद्घति के विकास के लिए किए गए कार्य भी अनुक्रणीय है।

वेबसाईट के प्रमोचन पर मैं सभी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की कामना करता हूं।